धनवती शंभुनाथ अंबरदार अन्तर्विद्यालय
संस्कृत-नाट्य-संवाद प्रतियोगिता
प्रत्येक वर्ष के समान इस वर्ष 21 अगस्त 2026 को "धनवती शंभुनाथ अंबरदार अन्तर्विद्यालय संस्कृत-नाट्य-संवाद प्रतियोगिता" का इक्कीसवां सफल आयोजन विश्व भारती विद्यालय के प्रांगण में आयोजित हुआ।
यह अवसर संगठन की अब तक की यात्रा को स्मरण करने, योगदान देने वाले सभी व्यक्तियों का सम्मान करने और भविष्य के लिए नए संकल्प लेने का है। 75 वर्ष पूरे होना संगठन के लिए एक महत्वपूर्ण और प्रेरणादायी मील का पत्थर है।
कार्यक्रम में विद्यालय के अध्यक्ष: डॉक्टर एस. के. कौल, उपाध्यक्ष: डॉ० एम. एल. नक्खासी, महासचिव: डॉ. वी. के. गञ्जू और प्रबंधन समिति की गणमान्या सदस्या डॉ. सरोज कौल उपस्थित थीं।
इस प्रतियोगिता में नोएडा इस्कॉन मंदिर के सचिव एच जी बुद्धिमन्ता दास तथा नोएडा 19 सेक्टर के डाक विभाग के प्रवर अधीक्षक श्री भूर सिंह मीणा जी भी उपस्थित थे। प्रतियोगिता के निर्णायक के रूप में डॉ. विष्णु दत्त तिवारी तथा डॉ. कुलदीप कुमार उपस्थित थे।
"विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती अमिता गंजू ने सभी गणमान्य सज्जनों का स्वागत एवं विटपी पात्र से सम्मान किया। अंत में उन्होंने कार्यक्रम की भूरिशः प्रशंसा की । कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। ।
प्रतियोगिता में कक्षा सप्तमी से दशमी तक के लगभग 20 विद्यालयों के 80 छात्रों ने विभिन्न संस्कृत संवादों और लघु नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी भाषिक दक्षता और अभिनय क्षमता का प्रदर्शन किया। निर्णायक मंडल ने प्रस्तुतियों का मूल्यांकन उच्चारण, भाव-भंगिमा, संवाद की स्पष्टता और विषयवस्तु के आधार पर किया।
इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अमेटी इंटरनेशनल विद्यालय नोएडा, द्वितीय स्थान दो विद्यालयों ने प्राप्त किया । विश्व भारती पब्लिक स्कूल, नोएडा एवं इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल (क्रॉसिंग रिपब्लिक), तृतीय स्थान भी दो विद्यालयों ने प्राप्त किया।
कैंब्रिज पब्लिक स्कूल नोएडा तथा समरविल विद्यालय वसुंधरा एनक्लेव दिल्ली।
सभी स्थान प्राप्तकर्ता प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र एवं धन राशि द्वारा सम्मानित किया गया।
आयोजकों ने बताया कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में भाषा-प्रेम, सांस्कृतिक चेतना और समूह-कार्य की भावना को विकसित करते हैं। अंत में सभी प्रतिभागियों, शिक्षकों और निर्णायकों को धन्यवाद दिया गया तथा भविष्य में भी इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ आयोजित करने की घोषणा की गई।